बेन के खैरा पंचायत में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कई विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

Written by Sanjay Kumar

Published on:


सुधीर प्रसाद
बेन (अपना नालंदा)। बेन प्रखंड के खैरा पंचायत में शनिवार को ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर खुशी जताई।
मंत्री ने मखदुमपुर गांव में मुख्य सड़क से पानी टंकी होते हुए देवी स्थान चंद्रवंशी टोला तक ईंट रिपेयरिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन किया। इस योजना पर 14 लाख 47 हजार 985 रुपये की लागत आई है।
इसके अलावा ग्राम माहाबीघा में समींदर प्रसाद के घर से गौरैया स्थान होते हुए उमेश ठाकुर के घर तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य का भी उद्घाटन किया गया। इस योजना की कुल लागत 12 लाख 64 हजार 500 रुपये है।
मंत्री ने मखदुमपुर गांव में नरेंद्र के घर के निकट से पंडित टोला होते हुए छोटे के घर तक मिट्टी भराई एवं पीसीसी ढलाई योजना का भी शुभारंभ किया। इस कार्य पर 9 लाख 62 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सरकार का लक्ष्य हर गांव तक गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना है।
कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, प्रमुख रंजू देवी, लक्ष्मण प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य कुमुद कुमार, आंट मुखिया अभिषेक कुमार, जितेंद्र राम, सुनील सिंह, भगेड़न पाल, जीतू मांझी, ओमप्रकाश सिंह, शैलेंद्र प्रसाद, पप्पू राम, रामेश्वर केवट, मुन्नी पांडे, धुरी मांझी, दरोगा मिस्त्री, दिवाकर, शरण कुमार, नवीन सिंह, राम सुधीर प्रसाद, शशि सिंह, मधु पासवान, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment