तेलहरा के भग्नावशेष | Ruins of Telhara 

Written by Sanjay Kumar

Updated on:

नमस्कार दोस्तों ! आज हम बात करने जा रहे है तेलहरा के भग्नावशेष के बारे में जो बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है | यह भारत के एतिहासिक और धार्मिक स्थलों में से एक है |

तेलहरा प्राचीन भारत में एक बोद्ध मठ का स्थल था और यह पहली शताब्दी ईस्वी पूर्व का है | तो चलिए इस लेख को आगे बढ़ाते हुए इस स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी देते है |

तेलहरा के भग्नावशेष से जुड़ी जानकारी 

तेलहरा बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखण्ड का एक गाँव है | तेलहरा पहली शताब्दी ईस्वी पूर्व का है जो एक बोद्ध मठ स्थल था |

चीनी यात्री  ह्वेन त्सांग जिन्होंने 7 वीं शताब्दी में इस स्थान का भ्रमण किया था | ह्वेन त्सांग के लेखन में इसका उल्लेख “तेलधाका” के रूप में किया गया है |

तेलहरा के भग्नावशेष का महत्व 

तेलहरा के भग्नावशेष ऐतिहासिक महत्व के साथ- साथ धार्मिक महत्व भी रखता है । तेलहारा मुख्य रूप से बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र था, और इसने बौद्ध शिक्षाओं के विकास और प्रचार – प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस स्थल पर कई सारी प्राचीन कलाकृतियां है जिससे हमे उस समय की कलात्मक और स्थापत्य उपलब्धियों के बारे में पता चलता है । अतः इस स्थान हमारे प्राचीन भारत से जुड़े इतिहास और धार्मिक शिक्षाओं को प्रदर्शित करता है ।

तेलहरा के भग्नावशेष कैसे पहुंचे?

तेलहरा के भग्नावशेष बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है | यहाँ तक पहुँचने के लिए आप हवाई मार्ग, ट्रेन या सड़क मार्ग का चयन कर सकते है |

वर्तमान समय में इस स्थान की क्या परिस्थिति है ?

वर्तमान समय में ये स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की निगरानी में है और आशा है कि इस स्थान से जुड़े इतिहास के कई अन्य जानकारियाँ सामने आएगी |

भविष्य में होने वाली संभावनए 

यह स्थान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की देख – रेख में है तो भविष्य में इससे जुड़ी कई अन्य प्राचीन तथ्य मिलेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –

तेलहरा के भग्नावशेष कहां स्थित है ?

तेलहरा के भग्नावशेष बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है ।

तेलहरा के भग्नावशेष किस धर्म से जुड़ा है ?

तेलहरा के भग्नावशेष बौद्ध धर्म से जुड़ा है ।

चीनी यात्री  ह्वेन त्सांग ने इस स्थान का भ्रमण कब किया था ?

चीनी यात्री  ह्वेन त्सांग ने 7 वीं शताब्दी में इस स्थान का भ्रमण किया था ।

ह्वेन त्सांग के लेखन में इसका उल्लेख किस रूप में किया गया है ?

ह्वेन त्सांग के लेखन में इसका उल्लेख तेलधाका के रूप में किया गया है |

तेलहरा किस समय का है?

तेलहरा पहली शताब्दी ईस्वी पूर्व का है।

निष्कर्ष

तेलहरा के भग्नावशेष हमारे प्राचीन भारत का एक महत्वपूर्ण स्थल है । यह स्थान बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है। यह स्थान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निगरानी में है तो इससे जुड़े हमे कई अन्य ऐतिहासिक तथ्य सामने आएंगे ।

आशा करते है आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा और यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है या आप हमे कुछ बताना चाहते हैं तो आप हमारे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते है ।

धन्यवाद 

आपका दिन शुभ हो !

Leave a Comment