ओरिजिन फिजिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Written by Sanjay Kumar

Published on:

हिलसा (अपना नालंदा)। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ओरिजिन फिजिक्स क्लासेस में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के उत्साह और उपलब्धियों की जमकर सराहना की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव, प्रिंट मीडिया प्रतिनिधि संतोष कुमार पार्थ तथा यूथ आइकॉन निलेशानंद सर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक मनोहर कुमार ने कहा कि प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार मानव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्र ही देश के भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों से मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करने की अपील करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास करने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं।
वहीं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधि संतोष Kumar पार्थ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत की है। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और गांवों से निकलकर भी छात्र बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं, जो प्रेरणादायक है।
यूथ आइकॉन निलेशानंद सर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, अनुशासन और समय प्रबंधन ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।
समारोह के दौरान छात्रों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक मनोहर कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment