संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बिहारशरीफ द्वारा आईएमए भवन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़ा रहें” रखा गया है, जो स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक प्रमाणों और आपसी सहयोग पर विशेष जोर देता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित शिविर में मरीजों को ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमडी, यूरिक एसिड तथा बीएमआई की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आईएमए परिसर में चिकित्सकों द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जुम्बा कसरत का भी आयोजन किया गया।
शिविर को सफल बनाने में ब्लड शुगर जांच के लिए डॉ. अशोक कुमार और डॉ. अखिलेश कुमार, यूरिक एसिड जांच में एलेम्बिक फार्मा तथा बीएमडी जांच में ग्लैशियल फार्मा का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिन्हा, सचिव डॉ. धनंजय कुमार, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद (चर्मरोग), डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अभिषेक (रिम्स), डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार (हड्डी), डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुजीत कुमार (पीडियाट्रिक सर्जन), डॉ. अजय कुमार (सर्जन), डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ. कुमार अमरदीप नारायण, डॉ. अरुण कुमार (सहोखर), डॉ. शंभू शरण, डॉ. राजीव रंजन (फिजिशियन), डॉ. अंजय, डॉ. पंकज, डॉ. सबरी अहसन, डॉ. रश्मि नारायण, डॉ. ममता कौशांबी, डॉ. नीतू कुमारी तथा डॉ. त्रिशला सहित कई प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे।






