Makhdoom Kund | मखदूम कुंड, आखिर क्या है अदृश्य शक्तियों की कहानी और कौन हैं मखदूम साहब !           

Written by Subhash Rajak

Updated on:

बिहार राज्य के राजगीर शहर के उन मुख्य स्थानों और 22 कुंड में से एक है मखदूम कुंड (Makhdoom Kund) जो धार्मिक और आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए मुस्लिम समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान है | 

चलिए इस लेख को आगे बढ़ाते हुए मखदूम कुंड (Makhdoom Kund) के बारे में विस्तृत चर्चा करते है|

मखदूम कुंड का इतिहास और अदृश्य शक्तियां तथा मखदूम साहब ! | History and invisible powers of Makhdoom Kund and Makhdoom Saheb!

स्थानीय किवदंती के अनुसार

13 वीं शताब्दी के समय मखदूम साहब ने इस क्षेत्र के पास राजगीर के जंगलों में 12 साल बिताए थे | इस कुंड का नाम संत मखदूम साहब के नाम पर रखा गया है | यह एक मुस्लिम तीर्थस्थल है और यह गरम झरना (हॉट स्प्रिंग) के रूप में है |

यह गरम झरना विपुला पहाड़ी के समीप स्थित है | ऐसी मान्यता है कि इस कुंड का पानी कभी नहीं सूखता है और कहा जाता है इस कुंड के पानी को अदृश्य शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है | 

मखदूम कुंड का महत्व | Importance of Makhdoom Kund

मखदूम कुंड सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है | यह कुंड मुस्लिम समुदाय के लिए महत्वपूर्ण तो है ही लेकिन यह कुंड अन्य धर्मों के लिए भी पूजनीय है | 

मखदूम कुंड राजगीर के मुख्य तीर्थस्थलों में से एक है और ऐसा माना जाता है कि

इस कुंड के पानी में उपचार गुण हैं और भक्त जन यहाँ इच्छा पूर्ति के लिए प्रार्थना करते है |

मखदूम कुंड के लिए यात्रा का सर्वोत्तम समय | Best time to visit Makhdoom Kund

आप सभी को बता दे कि मखदूम कुंड (Makhdoom Kund) की यात्रा करने आप किसी भी समय जा सकते है लेकिन हमारी सलाह से आपके लिए सबसे अच्छा समय ऑक्टोबर से मार्च महीने के बीच में है 

क्योंकी इस समय वातावरण काफी आरामदायक होता है साथ ही आप इस कुंड की यात्रा के लिए ईद , दिवाली पर्वों के समय यहाँ आ सकते है और जगमगाती नज़ारों का आनंद ले सकते है |

यहाँ आपको 3 कुंड देखने क मिलेगा सबसे बाहरी कुंड में आप साबुन , शैम्पू लगा सकते हैं पर अंदर की 2 कुंडों में शैम्पू साबुन की मनाही है | अंदर 2 कुंडों में एक लेडिज के लिए है तो एक मर्दों के लिए | यहाँ से आप पहाड़ियों का अद्भुत नज़ारे को देख सकये हैं |

कैसे पहुंचे मखदूम कुंड ? | How to reach Makhdoom Kund?

मखदूम कुंड (Makhdoom Kund) बिहार राज्य के राजगीर शहर में स्थित है | यहाँ तक आने के लिए आप हवाई, ट्रेन या सड़क मार्ग का चयन कर सकते है |

Photos Of Makhdoom Kund | मखदूम कुंड की तस्वीरें

निष्कर्ष 

आज आपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपने मखदूम कुंड (Makhdoom Kund) के बारे में जाना | मखदूम कुंड सामाजिक , धार्मिक और आध्यात्मिक  उद्देश्यों को प्रदर्शित करता है |

अतः आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा और यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न या आप हमे कुछ बताना चाहते हो तो आप हमारे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते है |

1. राजगीर में कुल कितने कुंड है?

उत्तर – राजगीर में कुल 22 कुंड है |

2. मखदूम साहब ने राजगीर के जंगलों में कितने वर्ष बिताए थे?

उत्तर – मखदूम साहब ने राजगीर के जंगलों में 12 साल बिताए थे |

3. मखदूम कुंड का क्या महत्व है?

उत्तर –  मखदूम कुंड एक धार्मिक और आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए मुस्लिम समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान है |

Leave a Comment