खेलो इंडिया यूथ गेम्स: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हरियाणा और राजस्थान ने दिखाई दमदार प्रदर्शन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ । मंगलवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

पूल-ए में अंडर-18 महिला वर्ग के मुकाबले में हरियाणा की टीम ने 36 अंक अर्जित कर विजय दर्ज की, जबकि छत्तीसगढ़ मेंटर्स की टीम ने 23 अंक हासिल किए। वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबले में हरियाणा की टीम ने आंध्रप्रदेश को कड़ी टक्कर देते हुए 37 अंक प्राप्त किए, जबकि आंध्रप्रदेश की टीम 28 अंक ही जुटा सकी।

पूल-बी के अंडर-18 पुरुष वर्ग में राजस्थान ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 56 अंक प्राप्त किए, जबकि बिहार की टीम 36 अंकों के साथ संतोष करना पड़ा। वहीं महिला वर्ग में तमिलनाडु की टीम ने 33 अंक अर्जित किए, जबकि बिहार की टीम 23 अंक ही बना सकी।

Leave a Comment