नईसराय में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रसाद डेन्टल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। शहर के नईसराय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सामने बुधवार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘प्रसाद डेन्टल क्लिनिक’ का भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अमित कुमार ने फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।


इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार ने कहा कि प्रसाद डेन्टल क्लिनिक में दांत, मुंह और जबड़े से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियों का आधुनिक तरीके से इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्लिनिक आसपास के लोगों के लिए बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
क्लिनिक के संचालक डॉ. रविन्द्र कुमार, डेन्टल सर्जन (इंदौर) ने बताया कि यहां पायरिया, दांत दर्द, मसूड़ों की बीमारी, दांत निकालना, रूट कैनाल तथा अन्य दंत रोगों का आधुनिक उपकरणों से इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और उचित परामर्श उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari


उद्घाटन समारोह में डॉ. संजीव कुमार, नितेश कुमार, अविनाश कुमार, सूर्यदेव सिंह, आशुतोष आर्या उर्फ पुट्टु जी, मोहम्मद संजर, डॉ. कैसर एवं डॉ. सुलतान सहित शहर के कई गणमान्य चिकित्सक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने क्लिनिक खुलने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा बताया।

Leave a Comment