लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जीकेसी ने शुरू किया विश्वव्यापी सदस्यता अभियान

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार

पटना (अपना नालंदा)। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विश्वव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने नए सदस्यों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में सादगी, ईमानदारी और शुचिता के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी देश की अमूल्य धरोहर होने के साथ-साथ कायस्थ समाज के लिए भी गौरव का विषय हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जीकेसी के पटना जिलाध्यक्ष मधुकर वर्मा ने की। इस अवसर पर संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के विस्तार और सामाजिक एकजुटता के लिए सदस्यता अभियान को महत्वपूर्ण बताया।

जीकेसी के सदस्यता अभियान प्रभारी निलेश रंजन ने बताया कि विश्वव्यापी सदस्यता अभियान पूरे महीने चलेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जीकेसी ग्लोबल उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि आगामी 1 नवंबर को पटना में बिहार राज्य प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बैठक को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस दौरान आगामी 20 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होने वाले विराट कायस्थ समागम को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि बिहार जीकेसी की ओर से समागम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम में मुकेश महान, अनिल दास, डॉ. कृष्ण गोपाल सिन्हा, बलराम श्रीवास्तव, धनंजय प्रसाद, सुभाषिनी स्वरूप, मंजू स्वरूप, संघमित्रा सहाय, सुमन कुमार श्रीवास्तव, मुकुंद वर्मा, मणिभूषण प्रसाद, ओम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, नीतेश कुमार, रवि भूषण प्रसाद और ऋचा वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Comment