श्री देवी मां मंदिर न्यास समिति में गौरव कुमार को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Written by Sanjay Kumar

Published on:

कुमुद रंजन सिंह
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। श्री देवी मां मंदिर न्यास समिति, हड़िया पोखर शेखाना, बिहारशरीफ (नालंदा) की एक विशेष बैठक रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भोला शंकर प्रसाद तथा अंचल कर्मचारी, बिहारशरीफ ने संयुक्त रूप से की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति में एक नए कोषाध्यक्ष का चयन करना था। विगत माह समिति के कोषाध्यक्ष स्व. दुलारचंद प्रसाद के निधन के पश्चात यह पद रिक्त हो गया था। समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से गौरव कुमार (पिता–अनिल प्रसाद) को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अध्यक्ष भोला शंकर प्रसाद ने कहा कि समिति को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी पदों का भरा रहना आवश्यक है। इस उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में दिवंगत कोषाध्यक्ष स्व. दुलारचंद प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत समिति के सचिव पिंटू कुमार ने बैठक का संचालन किया। सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि हस्ताक्षर कर की।
अंत में सचिव द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्त की गई।

Leave a Comment