पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नालंदा में कर्मचारियों ने गांधी जयंती पर किया सत्याग्रह

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर NMOPS (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) बिहार के नेतृत्व में गुरुवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित अनुग्रह नारायण पार्क में NMOPS नालंदा की ओर से पेंशन सत्याग्रह किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर सत्याग्रह किया। कार्यक्रम में NMOPS नालंदा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ हरनौत रेल कारखाना के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

इस दौरान NMOPS नालंदा की ओर से बिहार सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। संगठन की ओर से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, जोनल संयोजक रमेश कुमार, जिला सचिव एवं ईसीआरयू संयुक्त सचिव रविरंजन कुमार, उपाध्यक्ष समीर कुमार, ईसीआरयू अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, इंद्रजीत कुमार, विकास कुमार, डॉ. देवानंद कुमार, सुबोध कुमार कश्यप, शिवबालक चौधरी, शशि रंजन कुमार, पंकज कुमार, राजकुमार, अशोक कुमार, विजय पंडित एवं रंजीत कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं सत्याग्रही शामिल हुए।

Leave a Comment