नगरनौसा में भाजपा ने मनाया ‘11 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए किया तैयार

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
नगरनौसा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर ‘11 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभयनंदन पांडेय ने की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है और आम जनता का सरकार पर विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया, जिससे वे घर-घर जाकर केंद्र की योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुँचा सकें।

पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि मोदी जी के सशक्त और निर्णायक नेतृत्व में देश ने प्रत्येक चुनौती का आत्मविश्वास, धैर्य और साहस के साथ सामना किया है। वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक भारती ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ सरकार ने समाज के हर तबके को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

भाजपा महामंत्री अमरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँची हैं। किसान सम्मान निधि योजना इसका उदाहरण है, जिसमें राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने आगामी 2025 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने की अपील की।

कार्यक्रम में चंडी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर, उपाध्यक्ष प्रणव देव आनंद, धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक कांत, प्रशांत कुमार, मंत्री कुमारी प्रियंका सिन्हा, रिंकी देवी, कविता देवी, कोषाध्यक्ष कमलेश मांझी, युवा नेता पिंटू कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी, हीरालाल आजाद, बलवीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रंजीत कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी रमाकांत पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment