विजय प्रकाश उर्फ पिन्नु
नूरसराय (अपना नालंदा)। परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक एवं समाजसेवी अरविन्द कुमार ने रविवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अरविन्द कुमार ने मंत्री श्रवण कुमार को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान अरविन्द कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में विकास की गंगा बह रही है और यहां जो विकास कार्य हुए हैं, उनका अनुकरण अब देश के अन्य राज्यों में भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में गलत नजर से देखा जाता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में ‘बिहारी’ कहलाना गर्व की बात बन गई है। अरविन्द कुमार ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बिहार में सड़कों का जाल बिछाया गया है। नालंदा में हॉकी और क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण भी ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे नालंदा आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।