बेन थाना क्षेत्र में डीजे चोरी कांड का सफल उद्भेदन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

सुधीर प्रसाद
बेन (अपना नालंदा)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस संबंध में 15 जनवरी को वादी शिवशंकर प्रसाद, पिता मथुरा प्रसाद, ग्राम व थाना बेन, जिला नालंदा द्वारा सूचना दी गई थी कि बीती रात बेन मार्केट स्थित डीजे गोदाम से अज्ञात चोरों ने एम्पलीफायर मशीन, लाइट, साउंड बॉक्स एवं अन्य सामान चोरी कर लिया है।
वादी के लिखित आवेदन के आधार पर बेन थाना कांड संख्या 08/2026, दिनांक 15.01.2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बेन थाना की टीम गठित की गई। 1 फरवरी 2026 को जिला आसूचना इकाई नालंदा की टीम के सहयोग से छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान चार अभियुक्तों को उनके घर से चोरी गए डीजे के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धन्नंजय कुमार (18 वर्ष), सुमित कुमार (22 वर्ष), रितेश कुमार (22 वर्ष) एवं रंजन कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं, सभी जिला नालंदा के निवासी हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामद सामान में Stranger PBT 516 कंपनी का एम्पलीफायर मशीन, Jia-1461-12 RV3 (2 पीस) मूविंग लाइट एवं 4 स्टैंड, तथा Studio Master Fire 57 कंपनी का साउंड बॉक्स शामिल है।
इस कार्रवाई में प्रभारी जिला आसूचना इकाई नालंदा, रवि कुमार थानाध्यक्ष बेन थाना सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment