चेरन गांव में लोजपा (आर) की बैठक संपन्न, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
हरनौत।हरनौत प्रखंड के चेरन गांव में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद यादव एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष भोला कुमार ने संयुक्त रूप से की।

युवा प्रखंड अध्यक्ष भोला कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में संगठन की मजबूती, नए सदस्यों की भागीदारी और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने जानकारी दी कि 29 जून को लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान राजगीर दौरे पर आ रहे हैं, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से सुनील पासवान, मंटू पासवान, रवि, कुणाल, सुजीत, विक्की, रमुचित, सोनू, संजीत, कारू, तपेश्वर, अनिल सहित लोजपा (आर) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरुण बिंद और कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment