राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजेन्द्र आश्रम पहुंचे डॉ. जगदीश प्रसाद, कांग्रेस घोषणा पत्र में जनता की आवाज़ शामिल करने का दिया भरोसा

Written by Sanjay Kumar

Published on:

सुभाष रजक
बिहारशरीफ (अपना नालंदा) | 19 जून राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के मौके पर आज बिहारशरीफ स्थित राजेन्द्र आश्रम में नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ, पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक और राजगीर विधानसभा से भावी प्रत्याशी पद्मश्री डॉ. जगदीश प्रसाद भी विशेष रूप से शामिल हुए।

डॉ. प्रसाद ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सशक्त नेतृत्व की कामना की।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,

“मैं कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में नालंदा जिले की जनसमस्याओं को प्रमुखता से शामिल कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। जनता की आकांक्षाएं, उनकी जरूरतें, विकास की प्राथमिकताएं – सबको राजनीतिक एजेंडे में स्थान दिलाना हमारा कर्तव्य है।”

Dr. Jagdish Prasad at rajendra aasharam biharsharif
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिले के विकास के लिए व्यावहारिक सुझाव देने का आह्वान किया, ताकि नालंदा के समग्र विकास की एक मजबूत और दूरदर्शी योजना तैयार की जा सके।
डॉ. प्रसाद ने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि विजन और प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले नेता हों।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के विचारों, संघर्षों और भारत जोड़ो यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया।

जन्मदिन समारोह में प्रमुख रूप से शामिल नेताओं में
नंदू पासवान, कृष्ण दास, राजीव कुमार मुन्ना, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विवेक पासवान (युवा कांग्रेस अध्यक्ष), पिंटू यादव, डॉ. फरहत जबी, मंजू देवी, सौरव कुमार, रमेश कुमार, रणधीर रंजन मंटू, दिलीप मंडल, अजीत कुमार, नरेंद्र कुमार शाही, नवीन कुमार सिंह, अवधेश कुशवाहा, संजय चौधरी, अमर आजाद, नजमुल होदा, किशोर कुमार सहित कई अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सोच और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment