बेरौटी गोलीकांड: हत्या के आरोप में फरार अभियुक्तों के घर चिपकाए गए इश्तेहार”

Written by Subhash Rajak

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव में 14 मई की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी रात तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़ित पक्ष के द्वारा दीपनगर थाना में 10 नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसे दीपनगर थाना कांड संख्या 186/25 के रूप में अंकित किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से अनुसंधान प्रारंभ किया।

पुलिस के अनुसार, शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से न्यायालय से इश्तेहार (वांटेड पोस्टर) जारी करवाया गया, जिसे आज उनके घरों पर चिपकाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment