अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नालंदा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में राणा विगहा स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत किया गया। राजगीर जाते समय नित्यानंद राय कुछ समय के लिए कार्यालय पहुँचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है।
अपने संबोधन में नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज का दौर समाप्त हो गया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे वे जितना भी शोर मचाएं, बिहार की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसने भारत की सैन्य ताकत को दुनिया के सामने उजागर किया है। भारतीय सेना के पराक्रम को पाठ्यक्रम में शामिल कर बच्चों को वीरता की गाथाएं पढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामसागर प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी, रंजू कुमारी, तेजस्विता राधा, डॉ. अशुतोष कुमार, साबो देवी, अनुग्रह नारायण, प्रणव कुमार सिन्हा, प्रफुल्ल पटेल, जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, महेन्द्र यादव, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, सुभाष सिंह, गौरव प्रकाश, मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, धनंजय कुमार, अमित शान सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, अभयनंदन पांडेय, मुकेश कुमार, गीता यादव, धीरेन्द्र रंजन, अमरकांत भारती, नीरज कुमार डब्ल्यू, खुशबू देवी, सूरज चंद्रवंशी, सन्नी कुमार पटेल, वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार चंद्रवंशी, चिक्कू सिंह, प्रवीण सिंह, ललन कुमार, मणिकांत पासवान, गोपाल कुमार, राजीव कुमार, राजाराम, सदन सिंह, मंजय चंद्रवंशी, सुनीता देवी, नूतन देवी, चुन्नी देवी, वरुण कुमार, सूर्य भूषण सिंह, शिवशंकर प्रसाद, विकास भारती समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।