अपना नालंदा संवाददाता
राजगीर । विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शुक्रवार को पटना स्थित कदमकुआं क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्या भारती बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम जी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार में कुल 360 विद्या भारती विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें से 31 विद्यालयों को दसवीं और 22 विद्यालयों को बारहवीं तक सीबीएसई बोर्ड की मान्यता प्राप्त है।
बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन:
इस वर्ष विद्या भारती विद्यालयों से 556 छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से—
14 छात्रों ने 91% से अधिक अंक प्राप्त किए,
71 छात्रों को 81-90%,
और 116 छात्रों ने 71-80% अंक अर्जित किए।
औरंगाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय के हर्ष राज तथा फारबिसगंज के विशाल देव ने 95.2% अंक प्राप्त कर राज्य टॉपर का गौरव प्राप्त किया।
अन्य उल्लेखनीय छात्रों में—
साहिल राज (जमालपुर) – 94.6%
दिशा रंका जैन (पटना) – 94.6%
संध्या कुमारी (पटना) – 93.6%
नीधि सागर (मुंगेर) – 92.6%
अविका गुप्ता (सिवान) – 92.2%
तृप्ति नयन (फारबिसगंज) – 92.2%
मनीष कुमार (भागलपुर) – 92%
मंतहसा फरहिन (सिवान) – 91.2% शामिल हैं।
दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन:
इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्या भारती के 31 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों से 4483 छात्र शामिल हुए, जिनमें—
182 छात्र 91% से अधिक,
647 छात्र 81-90%,
और 833 छात्र 71-80% अंक प्राप्त करने में सफल रहे।
गया के सरस्वती विद्या मंदिर के सत्येन्द्र कुमार ने 98.3% अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अन्य प्रमुख छात्र:
रवि भूषण कुमार (राजगीर) – 97.6%
तेजस कुमार, सुबोध कुमार (पटना) – 97.2%
श्रुति कुमारी (सिवान) – 97.2%
हर्ष राज (गया) – 97%
आदित्य कांत प्रितम, समृद्धा कौशल (राजगीर) – 97%
अंकित राज (औरंगाबाद), हर्ष कुमार (मधेपुरा) – 97%
इस अवसर पर विद्या भारती बिहार के मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार, वैदिक गणित विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख रामचंद्र आर्य, तथा प्रचार-प्रसार विभाग के सह प्रमुख राकेश कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे।