तेजस्वी यादव के निर्देश पर उर्मिला ठाकुर ने किया राजगीर में मृतक सुखदेव ठाकुर के परिजनों से मुलाकात, बिहार सरकार पर बोला हमला

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ । मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर के नेतृत्व में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की टीम ने राजगीर थाना क्षेत्र के बड़ाकर पंचायत के कृपाबिगहा गांव का दौरा किया और मृतक सुखदेव ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि बीते 16 अप्रैल को रात्रि में सुखदेव ठाकुर की हत्या कर दी गई थी।

इस मौके पर विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि सुखदेव ठाकुर के परिवार के सदस्य अंदर से भयभीत हैं, और प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं मिल रही है। अब तक उन्हें सरकारी सहायता भी नहीं मिल पाई है।

उर्मिला ठाकुर ने प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इस दौरान प्रदेश महासचिव देव किशन ठाकुर, जिला संगठन प्रभारी मदन शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, उमेश पंडित, श्री कृष्ण ठाकुर, मनोज यादव, दीपक कुमार सिंह, पवन यादव, विनोद यादव, अरविंद प्रसाद, आचार्य सरोज ठाकुर, धनंजय ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद, अजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment