खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी को लेकर राजगीर में समीक्षा बैठक, डीएम और एडीजी ने दिए सख्त निर्देश

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ । बुधवार को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में एम मल्लर विलि, अपर पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर और शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में खिलाड़ियों के आवासन, खान-पान, सुरक्षा, खेल मैदान, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें ताकि खेलों का आयोजन सुचारू रूप से हो सके।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन आगामी 4 मई से 15 मई, 2025 तक खेल अकादमी, राजगीर (नालंदा) में किया जाना है। नालंदा जिले में फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और कबड्डी स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं।

बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा), विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), अनुमंडल पदाधिकारी, बीएसएस (बिहार स्पोर्ट्स सोसाइटी) के पदाधिकारी समेत अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment