संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)।नालंदा जिले में 10 अप्रैल को आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 23 लोगों की जान चली गई। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने एक प्रेस वार्ता कर इस दर्दनाक हादसे की विस्तृत जानकारी साझा की और मृतकों की सूची नाम, पता एवं कारण सहित जारी की।
उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों की मौत पेड़ या दीवार गिरने से हुई है, जबकि एक महिला की मौत वज्रपात (आकाशीय बिजली) से हुई है। मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान की राशि सीधे उनके खातों में भेज दी गई है। साथ ही घायलों का इलाज विशेष चिकित्सकीय दल द्वारा किया जा रहा है।
तूफान में जान गंवाने वाले व्यक्तियों की सूची इस प्रकार है:
- ललिता देवी, उम्र 36 वर्ष, पति – पिंटू पंडित, ग्राम – डेकपुरा, प्रखंड – रहुई |
- आयुष कुमार, उम्र 10 वर्ष, पिता – पिंटू पंडित, ग्राम – डेकपुरा, प्रखंड – रहुई |
- महंगी देवी, उम्र 65 वर्ष, पति – राम शरण यादव, ग्राम – मोरा तालाब, प्रखंड – रहुई |
- चलीत्रा गोप, उम्र 60 वर्ष, पिता – प्रशादी गोप, ग्राम – गोसाई बिगहा, पंचायत – बरारा, प्रखंड – नूरसराय |
- देवनंदन प्रसाद, उम्र 75 वर्ष, पिता – सोराई महतो, ग्राम – सुंदर बिगहा, पंचायत – रसलपुर, प्रखंड – नूरसराय |
- निर्जुला देवी, उम्र 35 वर्ष, पति – सुनील पंडित, स्थान – नगमा, नगर थाना क्षेत्र – बिहारशरीफ |
- गीता देवी, उम्र 50 वर्ष, पति – शिव शंकर राम, स्थान – नगमा, बिहारशरीफ |
- अंश कुमार, उम्र 12 वर्ष, पिता – अवनीश यादव, स्थान – नगमा, बिहारशरीफ |
- रोहित कुमार, उम्र 12 वर्ष, पिता – जितेंद्र पंडित, स्थान – नगमा, बिहारशरीफ |
- नंदिनी कुमारी, उम्र 8 वर्ष, पिता – अवनीश यादव, स्थान – नगमा, बिहारशरीफ |
- नीरजु कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता – उमेश यादव, स्थान – नगमा, बिहारशरीफ |
- श्यामा देवी, उम्र 75 वर्ष, पति – अकलू चौहान, ग्राम – विशुनपुर, पंचायत – हड़गामा, प्रखंड – बिहारशरीफ |
- अर्जुन कुमार, उम्र 51 वर्ष, ग्राम – चेनपुरा, बिहारशरीफ |
- मो. आमिर, उम्र 18 वर्ष, ग्राम – चेनपुरा, बिहारशरीफ |
- कांति देवी, उम्र 48 वर्ष, पति – राम प्रवेश, ग्राम – माधोपुर, पंचायत – गोरावां, प्रखंड – सिलाव |
- राकेश कुमार, उम्र 29 वर्ष, पिता – बसंत लाल, स्थान – नालंदा खंडहर, सरिलचक, सूरजपुर |
- पाचो देवी, उम्र 55 वर्ष, पति – यमुना यादव, ग्राम – ठेकेवहा, प्रखंड – इस्लामपुर |
- रोहित कुमार, उम्र 4 वर्ष, पिता – विनय यादव, ग्राम – ठेकेवहा, इस्लामपुर |
- ज्योति कुमारी, उम्र – 10 माह, पिता – राज बलम कुमार, ग्राम – ठेकेवहा, इस्लामपुर |
- अंकित कुमार, उम्र 10 वर्ष, पिता – पिंटू यादव, ग्राम – दुर्गापुर, प्रखंड – गिरियक |
- चिंता देवी, उम्र 66 वर्ष, पति – कारू राम, ग्राम – बुल्ला बिगहा, प्रखंड – बेन |
- प्यारी देवी, उम्र 50 वर्ष, पति – स्व. लखन जमादार, ग्राम – खाजे, पंचायत – इमामगंज, प्रखंड – रहुई (मृत्यु का कारण – वज्रपात) |
- मनोज कुमार यादव, पिता – ईश्वर यादव, ग्राम – इमादपुर (प्रखंड – रहुई) |
प्रशासन की तत्परता और राहत कार्य:
- जिलाधिकारी ने बताया कि तूफान से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
- सड़क मार्गों से गिरे पेड़ हटाए जा चुके हैं, मुख्य मार्गों पर आवागमन बहाल हो चुका है, ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य जारी है।
- बिजली आपूर्ति को भी व्यापक नुकसान हुआ है। 18 किलोमीटर LT लाइन, 320 से अधिक पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी है।
- कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाली हेतु जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।
- पशुधन की क्षति में दो गाय व तीन भैंसों की मौत हुई है, जिनके लिए आपदा प्रबंधन अंतर्गत मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है।
- फसल और मकान क्षति का सर्वे भी किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत प्रदान की जा सके।
प्रेस वार्ता में आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता मोहम्मद शफीक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और सभी प्रमुख मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।