मुख्य अतिथि होंगे बिहार सरकार के मंत्री डॉ. सुनील कुमार
विजय प्रकाश उर्फ पिंनु
नूरसराय। श्रीराम नवमी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी बिहारशरीफ में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां शोभा यात्रा समिति द्वारा पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति ने समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा को इस पावन यात्रा में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा है। समिति के सदस्य जिले के अन्य गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं को भी व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रहे हैं।
6 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
यह शोभायात्रा 6 अप्रैल को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और राम भक्तों के भाग लेने की उम्मीद है। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी, भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक उत्साह के साथ श्रद्धालु एकता और सद्भाव का संदेश देंगे।
पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार होंगे मुख्य अतिथि
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार होंगे। उनके शामिल होने से इस कार्यक्रम की भव्यता और गरिमा और भी बढ़ जाएगी।
शहर में उमंग, प्रशासन कर रहा सुरक्षा व्यवस्था
शोभायात्रा को लेकर पूरे बिहारशरीफ शहर में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु और राम भक्त इस यात्रा में शामिल होने को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आमंत्रण पत्र देने के दौरान सोनू कुमार हिंदू, विपिन कुमार, डब्लू कुमार, ललन कुमार, नीरज कुमार, सिंटू सिंह, चिक्कू कुमार, अमन सिंह, फंटूश कुमार सहित कई श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थें।
इस आयोजन का उद्देश्य भक्ति, सामाजिक एकता और राम राज्य की परिकल्पना को साकार करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस महान शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।