समाजसेवी अरविन्द कुमार सिन्हा ने पपरनौसा सूर्य मंदिर में दिया अर्घ्य, नालंदा वासियों के लिए मांगी खुशहाली

Written by Sanjay Kumar

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिंनु
नूरसराय (अपना नालंदा)। चैती छठ महापर्व के अवसर पर समाजसेवी एवं परविंदर इंटरप्राइज़ेज़ के निदेशक, चोर बिगहा निवासी अरविन्द कुमार सिन्हा ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान भास्कर और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतधारी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए नालंदा जिलेवासियों के सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की।

अरविन्द कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में छठ महापर्व का विशेष महत्व है और यह लोक आस्था का महापर्व है, जिसमें श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना कर परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने पपरनौसा सूर्य मंदिर में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर इस परंपरा को निभाया।

इस पावन अवसर पर पप्पू मुखिया, अमन सिंह, मंतोष कुमार, मनीष कुमार, पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस पर्व को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न किया।

समाजसेवी अरविन्द कुमार सिन्हा ने नालंदा जिला वासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भगवान भास्कर और छठी मईया सभी को सुख-समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने इस अवसर पर छठ पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व पर्यावरण संरक्षण, आत्मसंयम, और पारिवारिक-सामाजिक एकता का संदेश देता है।

Leave a Comment