नमस्कार दोस्तों ! आज हम बात करने जा रहे है बिम्बिसार सड़क के बारे में जो बिहार राज्य के राजगीर में स्थित है | यह रोड राजा बिम्बिसार और भगवान बुद्ध के संबंध को दर्शाता है |
बिम्बिसार सड़क हमारे भारत के इतिहास से जुड़ा एक प्राचीन सड़क है | बिम्बिसार सड़क बिहार के राजगीर की यात्रा करने वालों के लिए एक पर्यटन स्थल बन गया है।
अतः आपको भी इस सड़क को देखने और साथ ही इसके समीप गृध्रकूट पर्वत और अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने जरूर आना चाहिए |
तो चलिए इस लेख को आगे बढ़ाते हुए इस बिम्बिसार सड़क के बारे में विस्तार से चर्चा करते है और साथ ही इससे जुड़ी कई सारी जानकारियाँ जैसे इतिहास, महत्व इत्यादि के बारे में समझते है |
बिम्बिसार सड़क का इतिहास
Contents
बिम्बिसार सड़क के इतिहास से पहले आपको बता दें की राजा बिम्बिसार भगवान बुद्ध के समकालीन और संरक्षक थे,
और कहा जाता है कि इसी सड़क से वह भगवान बुद्ध से मिलने के लिए यात्रा किए थे। उनके सम्मान में सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
बिम्बिसार सड़क गृध्रकूट पर्वत से जुड़ती है | बिम्बिसार सड़क पत्थर से बनी सड़क है, जो प्रारंभिक भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण है क्योंकि बिम्बिसार गृध्रकूट पर्वत पर गौतम बुद्ध से मिले थे |
बिम्बिसार सड़क अब बिहार के राजगीर में एक पर्यटक आकर्षण है।
ह्वेन त्सांग के अनुसार
जब बिम्बिसार गृध्रकूट पर्वत पर गौतम बुद्ध से मिलने जा रहा था, तो यह सड़क उनके बीच जुड़ गई थी। उसने अपने साथ जाने के लिए बहुत से लोगों को इकट्ठा किया।
उन्होंने घाटियों को समतल किया और चट्टानों को फैलाया, और पत्थरों से लगभग 10 कदम चौड़ी और 5 से 6 इंच लंबी सीढ़ियाँ बनाईं।
बिम्बिसार सड़क क्यों है खास?
बिम्बिसार सड़क अपनी इतिहास के लिए खास है क्योंकि ये भगवान बुद्ध और बिम्बिसार के संबंध को दर्शाता है और यह सड़क बिम्बिसार के बोद्ध धर्म के प्रति आस्था और समर्थन का भी प्रतीक है |
यह सड़क गृध्रकूट पर्वत से जुड़ता है जिससे हमे ये भी पता लगता है की इस सड़क का वातावरण हरे- भरे पेड़-पोधों, हसीन वादियाँ, पशु पक्षी, शांत वातावरण से भरपूर है |
यहाँ पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है साथ ही आसपास कई अन्य पर्यटन स्थल भी है जिसका आप भ्रमण कर आनंद ले सकते है |
बिम्बिसार सड़क का महत्व
बिम्बिसार सड़क एतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है | यह बिम्बिसार सड़क राजा बिम्बिसार के बौद्ध धर्म के प्रति समर्थन को दर्शाता है।
यह सड़क प्राचीन खंडहरों, मंदिरों और अन्य ऐतिहासिक स्थलों से सुसज्जित है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती है। बिम्बिसार रोड मगध साम्राज्य की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्र के समृद्ध इतिहास का गवाह है।
यह सड़क पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करती है जो सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देती है। बिम्बिसार रोड राजा बिम्बिसार की विरासत और भारतीय इतिहास और संस्कृति में उनके योगदान को प्रदर्शित करता है।
बिम्बिसार सड़क कैसे पहुँचे ?
सबसे पहले तो आपको बता दें की बिम्बिसार सड़क बिहार राज्य के राजगीर में स्थित हैं | राजगीर नालंदा जिले में स्थित है और यहाँ तक आने के लिए आप हवाई मार्ग, ट्रेन या सड़क मार्ग का चयन कर सकते हैं |
- निकटतम हवाई अड्डा : जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा , पटना
- निकटतम रेल्वे स्टेशन : राजगीर रेल्वे स्टेशन
- निकटतम बस स्टेशन : राजगीर बस स्टेशन
अन्य पर्यटन स्थल
बिम्बिसार सड़क के समीप कई अन्य पर्यटन स्थल हैं जहां आप घूम सकते हैं | जैसे गृध्रकूट पर्वत, राजगीर हॉट स्प्रिंग्स, राजगीर रोप-वे, विश्व शांति स्तूप, नालंदा विश्वविद्यालय इत्यादि |
जब आप यहाँ विज़िट करेंगे तो आपको एक अलग दुनिया का अहसास मिलेगा जो आपको एक आंतरिक खुशी देगा | और साथ ही आप राजगीर के प्राचीन इतिहास के बारे में जानेंगे और समझेंगे ।
पर्यटकों के लिए सुझाव
- आरामदायक कपड़े और जूते पहने क्योंकि यह सड़क गृध्रकूट पर्वत के साथ जुड़ता है इससे आपको पर्वत का भ्रमण करने में कठिनाई नहीं होंगी |
- अपने साथ नाश्ता और पानी रखे ताकि आप यात्रा के दौरान ऊर्जावान रहे |
- यदि आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आप जरूर अपने साथ कैमरा ला सकते है और यहाँ की यादों को कैप्चर सकते है |
- अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करे और आसपास के स्थलों का भी भ्रमण करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
राजा बिम्बिसार कौन थे ?
बिम्बिसार मगध साम्राज्य का सम्राट था |
बिम्बिसार सड़क किस पर्वत पर जा कर जुड़ता है ?
बिम्बिसार सड़क गृध्रकूट पर्वत पर जा कर जुड़ता है |
राजा बिम्बिसार गृध्रकूट पर्वत किनसे मिले थे ?
राजा बिम्बिसार गृध्रकूट पर्वत पर गौतम बुद्ध से मिले थे |
गृध्रकूट पर्वत कहाँ स्थित है?
गृध्रकूट पर्वत बिहार राज्य के राजगीर में स्थित है |
क्या राजा बिम्बिसार जैन धर्म से भी प्रभावित हुए थे ?
हाँ , राजा बिम्बिसार पहले बोद्ध धर्म के अनुयाई थे लेकिन बाद में वह जैन धर्म के उपदेशों से प्रभावित हो जैन धर्म को अपना लिया था ।
निष्कर्ष
इस लेख में आज हमने बिम्बिसार रोड के बारे में जाना | यह सड़क राजा बिम्बिसार द्वारा बनाया गया था जिसके माध्यम से राजा बिम्बिसार गौतम बुद्ध से मिले थे |
यह सड़क बिम्बिसार की बोद्ध धर्म के प्रति समर्थन को भी दर्शाता है | यह सड़क हमारे भारत के लिए एक एतिहासिक धरोहर है |
यह सड़क हमे एतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है | यह सड़क गृध्रकूट पर्वत से जुड़ता है जो मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है |
आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा और यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है या आप हमे कुछ बताना चाहते है तो आप हमारे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते है |
धन्यवाद
आपका दिन शुभ हो !