संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से राजेंद्र आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदू पासवान ने की। इस अवसर पर इंजीनियर टीपू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश के जवानों और किसानों के योगदान की याद दिलाता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के विचार तथा शास्त्री जी की सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। दोनों महापुरुषों के विचार समाज में एकता, सद्भाव और देशसेवा की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर असगर भारती, तारा चंद्र मेहता, मोहम्मद सायीद अख्तर, मोहम्मद उस्मान गनी, अधिवक्ता इम्तियाज आलम, इमरान खान, आदिल मीर गजाली, मोहम्मद नजमी आलम, डॉ. अवधेश प्रसाद, अनिल कुमार चंद्रबंशी, अजीत राज, रमेश पासवान, अरसलान, नसीम खान, अजय कुमार, भोला पासवान, असलम आलम, शहजाद सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







