धरमपुर में सयाजी 1018 मक्का की बम्पर पैदावार देख उत्साहित हुए किसान

Written by Sanjay Kumar

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नू
नूरसराय (अपना नालंदा)। नूरसराय प्रखंड के बाराखुर्द पंचायत अंतर्गत धरमपुर गांव में शुक्रवार को सयाजी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 1018 मक्का की फसल प्रदर्शनी एवं क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं बीज विक्रेताओं ने भाग लेकर मक्का की उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक शम्भू कुमार एवं विपणन पदाधिकारी श्रीनिवास कुमार उपस्थित रहे। प्रगतिशील किसान संजय यादव के खेत में लगे सयाजी 1018 मक्का की क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें अन्य कंपनियों की तुलना में अधिक उत्पादन एवं बेहतर गुणवत्ता देखने को मिली। बम्पर पैदावार को देखकर किसानों में काफी उत्साह देखा गया।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari


क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक शम्भू कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीके से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग तथा जिंक का उपयोग करने से उत्पादन में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि सयाजी 1018 मक्का की खेती में लागत कम आती है और उत्पादन अधिक होता है। इसका दाना नारंगी, वजनदार तथा कम नमी वाला होता है, जिससे बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है।
वहीं विपणन पदाधिकारी श्रीनिवास कुमार ने कहा कि सयाजी 1018 मक्का कम पानी एवं अधिक गर्मी को सहन करने में सक्षम है। उन्होंने किसानों से सयाजी सीड्स का 2023 धान लगाने की अपील करते हुए अधिक उपज प्राप्त करने की बात कही।
इस अवसर पर डिस्ट्रीब्यूटर प्रकाश बीज भंडार के राहुल रंजन, विकास कुमार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, बिट्टू कुमार, आशुतोष कुमार, नरेश सिंह सहित अन्य किसान एवं बीज विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Comment