होली पर सौहार्द का संदेश, बेन थाना में शांति समिति की अहम बैठक

Written by Sanjay Kumar

Published on:

सुधीर प्रसाद
बेन (अपना नालंदा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बेन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रविराज सिंह ने की। इस अवसर पर अरविंद पटेल सहित थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में कलीम अशरफ, भोलू मियां, सत्येंद्र प्रसाद, खैरा पंचायत समिति सदस्य दीपक रविदास, अनुज कुमार, मैंजरा पंचायत के सरपंच संतोष कुमार, बारां के सरपंच धर्मेंद्र कुमार, आफताब अंसारी, शैलेंद्र कुमार, दिलशाद मलिक, जीतू मांझी समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने होली के अवसर पर आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इसे शांति और सामाजिक समरसता के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की। डीजे व तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का अनुरोध किया गया, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
बैठक के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया और समाज में एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया।

Leave a Comment