हरिओम कुमार
हरनौत(अपना नालंदा)।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पचौरा गांव में स्थित पंचायत सरकार भवन के पास लाखों रुपए की लागत से नवनिर्मित मंदिर में दुर्गा देवी जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें आसपास के तकरिबन 401 कन्याकुमारी एवं महिलाओं कलश में जल भरा। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के उमानाथ गंगा जी घाट से गंगाजल मंगावाई गई थी।जिसे बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड में स्थित वेना रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर परिसर में भंडारण किया गया था।जहां डीजे व गाजा-बाजा के साथ पचौरा गांव से श्रद्धालु झुमते हुए पहुंचे थे।

उसके बाद वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य सच्चिदानंद पांडे ने मुख्य जजमान समेत श्रद्धालु को विधिवत कल्श में जल भरवाया।तद उपरांत श्रद्धालुओं ने इस भीषण गर्मी में तपती धूप में नंगें पांव सर पर रख कल्श रखकर भक्ति गीतों के धुन पर बनवारीपुर मोरा, मुर्गीयाचक, मोबारकपुर होते हुए पचौरा गांव स्थित धार्मिक कार्यक्रम स्थल परिसर में पहुंचे एवं यशशाला को परिक्रमा करते हुए कल्श को स्थापित की ।इस दौरान रास्ते में जय मां दुर्गे ,मां जगदम्बे आदि जयकारे की घोष से इलाके भक्ति रहा।वहीं वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य श्री पांडेने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में मंगलवार को कलश यात्रा का अनुष्ठान चला।

जबकि आज बुधवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया जाएगा एवं कल बृहस्पतिवार को प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में अंतिम दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा । वही कार्यक्रम का आयोजन पचौरा के अलावा आसपास के गांव में भक्ति मय का वातावरण बना हुआ है।







