नमस्कार दोस्तों ! आज इस ब्लॉग के माध्यम से हम चर्चा करने जा रहे है Rajgir Nature Safari के बारे में जो बिहार राज्य के राजगीर में स्थित है | यह राजगीर में प्रमुख घूमने के जगहों में से एक है |
आपको यहाँ कई तरह के एडवेंचर करने का अवसर मिल सकता है | चलिए इस Nature Safari के बारे में और कुछ जानकारियों के बारे में जानते हैं |
वर्ग | विवरण |
स्थान | राजगीर, नालंदा जिला, बिहार, भारत |
विकसित किया गया | वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार |
विकास लागत | ₹19 करोड़ |
कुल क्षेत्रफल | 500 एकड़ |
मुख्य आकर्षण | ग्लास स्काईवॉक, सस्पेंशन ब्रिज, एडवेंचर पार्क, बटरफ्लाई ज़ोन, तीरंदाजी रेंज, रॉक क्लाइम्बिंग दीवारें, कुश्ती क्षेत्र, वॉचटावर, बच्चों का पार्क आदि। |
घूमने का सर्वोत्तम समय | अक्टूबर से मार्च |
निकटतम हवाई अड्डा | जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना |
निकटतम रेलवे स्टेशन | राजगीर रेलवे स्टेशन |
निकटतम बस स्टेशन | राजगीर बस स्टेशन |
प्रवेश शुल्क | ₹50 (विशेष आकर्षण जैसे ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन आदि के लिए अतिरिक्त शुल्क) |
टिकट बुकिंग | राजगीर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करें |
खुलने के दिन | मंगलवार से रविवार (सोमवार को बंद रहता है) |
खुलने का समय | सुबह 9:00 बजे |
बंद होने का समय | शाम 5:00 बजे |
मुख्य आकर्षण (ग्लास ब्रिज) | 200 फुट ऊंचा, 85 फुट लंबा; एक समय में 40 लोग आ सकते हैं; यह भारत का पहला ग्लास ब्रिज है जो चीन के हांगझू से प्रेरित है |
शैक्षिक पहलू | आगंतुकों को प्रकृति और पर्यावरण के बारे में शिक्षित करता है |
नजदीकी आकर्षण | सोनभंडार, राजगीर ज़ू सफारी, आदि। |
Rajgir Nature Safari से जुड़ी जानकारी
Contents
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह Nature Safari राजगीर की पहाड़ियों में स्थित है | यह Nature Safari 500 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
Nature Safari पर्यटकों को ग्लास स्काईवॉक, सस्पेंशन ब्रिज, एडवेंचर पार्क और बटरफ्लाई ज़ोन का अनोखा अनुभव प्रदान करता है। साइट में एक तीरंदाजी रेंज, रॉक क्लाइम्बिंग दीवारें, कुश्ती क्षेत्र, वॉचटावर और बच्चों का पार्क के साथ – साथ अन्य आकर्षित जगहें भी है।
Rajgir Nature Safari घूमने के लिए सर्वोत्तम समय
Rajgir Nature Safari घूमने के लिए सबसे अच्छा समय ऑक्टोबर से मार्च महीनों के बीच है | इन महीनों में वातावरण काफी आरामदायक रहता है और यदि आप winter vacations का आनंद लेना चाहते है तो आप यहाँ जरूर आना चाहिए |
Rajgir Nature Safari कैसे पहुंचे?
Rajgir Nature Safari बिहार राज्य के राजगीर शहर में स्थित है | राजगीर नालंदा जिले में स्थित है और यहाँ तक पहुँचने के लिए आप हवाई , ट्रेन या सड़क मार्ग का चयन कर सकते है |
- निकटतम हवाई अड्डा: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना
- निकटतम रेलवे स्टेशन: राजगीर रेलवे स्टेशन
- निकटतम बस स्टेशन : राजगीर बस स्टेशन
Rajgir Nature Safari ticket and timings
Rajgir Nature Safari की entry fee 50 रुपये है और यदि आप इस Nature Safari के और आसपास के अन्य जगहों का आनंद लेना चहेगे तो उसके लिए आपको अलग से ticket लगेगी जैसे
ग्लास ब्रिज के लिए 125 रुपये , सस्पेंशन ब्रिज के लिए 10 रु, जिपलाइन फ्लाइंग फॉक्स के लिए 100 रुपये, जीप स्काई बुकिंग के लिए 100 रुपये, तीरंदाजी के लिए 100 रुपये ,रोपवे के लिए 100 रु |
आप tickets online book कर सकते है इसके लिए सबसे पहले आपको राजगीर की official website https://naturesafarirajgir.bihar.gov.in/website में जाना होगा उसके बाद
आप आसानी से ticket book कर सकते है | Rajgir Nature Safari सप्ताह में 6 दिन खुला रहता है | मंगलवार से रविवार तक ,यह Nature Safari सोमवार के दिन बंद रहता है |
खुलने का समय – 9:00 am
बंद होने का समय – 5:00 pm
नोट – उपयुक्त जानकारियाँ विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करती है |
ग्लास ब्रिज मुख्य आकर्षण स्थल
200 फुट ऊंचा और 85 फुट लंबा ग्लास ब्रिज Nature Safari का मुख्य आकर्षण है। इसमें एक समय में 40 लोग आ सकेंगे। यह पुल चीन के हांगझू प्रांत में बने 120 मीटर ऊंचे कांच के पुल की तर्ज पर बनाया गया है। यह देश का पहला ग्लास ब्रिज है।
मनोरंजक मूल्यों के साथ -साथ Nature Safari लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के बारे में भी शिक्षित करेगी।
अन्य पर्यटन स्थल
Nature Safari के अलावा आप राजगीर के कई अन्य आकर्षण के केंद्र घूम सकते है जैसे सोना भंडार ,राजगीर zoo safari इत्यादि |
निष्कर्ष
इस ब्लॉग के माध्यम से आज आपने Rajgir Nature Safari के बारे में जाना | हम आशा करते है आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और यदि आप हमे कुछ बताना चाहते है या आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न हो तो आप हमारे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते है |