नितेश सिंह कछवाहा बने राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय वर्मा
नवादा (अपना नालंदा)।बिहार की सामाजिक और राजनीतिक दुनिया में सक्रिय युवा नेता नितेश सिंह कछवाहा को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष पुनः पांचवीं बार नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद बिहार भर में उनके समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवादल के सदस्यों और गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के चर्चित युवा नेता नितेश सिंह कछवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर और संरक्षक इंद्रदेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है और उनकी सेवा करना प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी का कर्तव्य है। उन्होंने बिहार सहित पूरे भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Malmas Mela 2026: Alert Issued Regarding Crowd Risks; Major Plan Formulated for Rajgir Zoo Safari


नितेश सिंह ने कहा कि वे लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों को बिहार और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता को भी अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सनातन और हिंदू समाज को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
मगध और सारण क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाले नितेश सिंह कछवाहा को राजपूत और क्षत्रिय समाज के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने बताया कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से भी इस विषय पर पहल करने का आग्रह करेंगे।
नितेश सिंह कच्छवाहा ने कहा कि गौ रक्षा, सनातन धर्म और समाज सेवा के लिए उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment