नालंदा विश्वविद्यालय | Nalanda university | New campus | Admission Process 2025

Written by Subhash Rajak

Updated on:

नमस्कार दोस्तों ! आज हम बात करने जा रहे हैं नालंदा विश्वविद्यालय ( Nalanda university) के इतिहास, प्रतिष्ठा,और New campus तथा Admission process 2025 के बारे में,  नालंदा यूनिवर्सिटी, बिहार राज्य के नालंदा में स्थित भारत का एक महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थान है,

जो अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय शिक्षा प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। यह विश्वविद्यालय प्राचीन काल से ही विद्वानों का प्रमुख केंद्र रहा है, लेकिन कुछ उदण्डों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में यह अपना पहचान खो दिया था पर अब फिर से  शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

नालंदा विश्वविद्यालय क्यों प्रसिद्ध है? (Why is Nalanda University famous?)

Contents

नालंदा विश्वविद्यालय अपनी अनूठी शिक्षा प्रणाली, विशाल पुस्तकालय और विद्वानों के योगदान के लिए प्रसिद्ध है। यह विश्वविद्यालय 5वीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी तक ज्ञान और शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। 

और सिर्फ भारत के ही छात्र नहीं होते थे बल्कि भारत के अलावा अन्य देशों के भी छात्र होते थे | यहाँ पर तर्कशास्त्र, चिकित्सा, गणित, खगोल विज्ञान, और बौद्ध धर्म की पढ़ाई होती थी।

History Of Nalanda University | नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास

नालंदा विश्वविद्यालय को किसने बनवाया था?

दोस्तों, नालंदा विश्वविद्यालय(नालंदा यूनिवर्सिटी) की स्थापना गुप्त साम्राज्य के राजा कुमारगुप्त प्रथम ने की थी। उन्होंने ही इस विश्वविद्यालय को शिक्षा और ज्ञान के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया।

Nalanda University को कब बनवाया गया था?

बात करेंगे Nalanda University की स्थापना की तो यह विश्वविद्यालय 5वीं शताब्दी में बनाई गई थी। चूंकि यह विश्वविद्यालय प्राचीन भारत के शिक्षा केंद्रों में से एक था तो  यहाँ अनेक विद्वान और छात्र शिक्षा प्राप्त करने आते थे।

नालंदा विश्वविद्यालय को किसने और क्यों जलाया?

जब बात आती है नालंदा विश्वविद्यालय के विध्वंस का सबसे पहले मन में एक ही प्रश्न आता है की आखिर किसने और क्यूँ इसका नाश किया ? 

तो चलिये इस लेख के माध्यम से आपको आगे बताते हैं, बात थी 12वीं शताब्दी की एक तुर्की मुस्लिम जनरल बख्तियार खिलजी की जिसने  इसे नष्ट कर दिया। 

उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय को इसलिए जलाया क्योंकि वह बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म का विरोधी था, वह हमेशा से ही इनके अनुयायियों का दुशमन रहा था। 

इस विध्वंस के कारण नालंदा यूनिवर्सिटी को बहुत अधिक लॉस हुआ और वहीं से यह यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में अपना अस्तित्व खोता चला गया क्योंकि उस समय वहाँ अनेक ग्रंथ और पांडुलिपियाँ जलकर नष्ट हो गईं थी।

नालंदा विश्वविद्यालय का नया परिसर(NEW CAMPUS OF NALANDA UNIVERSITY)

बात है आधुनिक युग की, 21वीं शताब्दी की, जब नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण केन्द्रीय सरकार और स्थानीय सरकार के कर कमलों से किया गया और इसका नया परिसर स्थापित किया गया। 

Modern Nalanda University अब  शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। New Campus अत्याधुनिक सुविधाओं और उच्च शिक्षा मानकों से सुसज्जित है।

Nalanda University campus life

Nalanda University का Campus Life अपने शांत और हरियाली से भरे वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह परिसर न केवल पढ़ाई के लिए आदर्श स्थान है, बल्कि छात्रों के समग्र विकास को भी प्रोत्साहित करता है।

आपको बता दें की यहाँ पढ़ रहे छात्रों को आधुनिक पुस्तकालय, शोध केंद्र, और उच्च गुणवत्ता वाले आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही Campus Life को और बेहतर बनाने के लिए विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है।

Nalanda University का माहौल छात्रों को विविधता में एकता का अनुभव कराता है, जहां वे बिना भेदभाव, उंच- नीच की भवन लिए अलग-अलग संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के साथियों के साथ सीखने और साझा करने का मौका पाते हैं।

आपको बता दें की यहाँ की campus में स्टूडेंट्स में सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे छात्रों को एक प्रेरक और सहयोगी माहौल मिलता है। Nalanda University Campus Life छात्रों के लिए एक ऐसा अनुभव है, जो उन्हें शैक्षणिक, व्यक्तिगत और सामाजिक दृष्टिकोण से समृद्ध बनाता है।

नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया(ADMISSION PROCESS IN NALANDA UNIVERSITY)

नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है। तो चलिये वो Admission Process क्या है? ये आपको इस लेख के माध्यम से पता चलेगा | 

छात्रों को प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है और उसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है। विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर प्रवेश की पूरी जानकारी उपलब्ध होती है, 

जैसे admission के लिए प्रवेश परीक्षा कब होती है? कितने मार्क्स लाने पड़ते हैं? कैसा प्रश्न आता है ? इन सारे प्रश्नों का उत्तर आपको मिल जाएगा और वहाँ से आप आसानी से अप्लाइ कर सकते हैं |

Nalanda University admission 2025

Nalanda university admission 2025 के लिए एक संक्षिप्त विवरण दिया गया है आपको बता दें की नालंदा विश्वविद्यालय के मास्टर (Masters) और पीएचडी प्रोग्राम्स (PHD) में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पेपरलेस है। आपको जानकारी दे दें की Nalanda university admission 2025 में भारतीय तथा अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए अलग प्रोसेस है –

भारतीय छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया | Admission process for Indian students-

भारतीय छात्रों ( Indian students) को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। (आधिकारिक वेबसाईट का लिंक लेख के अंत में दिया गया है ) आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद, आपको निम्न डॉक्यूमेंट अटैच कर के जमा करना पड़ेगा –

  • स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)
  • स्वयं का परिचय नोट
  • अन्य संबंधित दस्तावेज

फिर आपको आवेदन के लिए admissions2024@nalandauniv.edu.in पर ईमेल करना होगा। तथा आवेदन प्रक्रिया के लिए ₹500 (पाँच सौ रुपए) का आवेदन शुल्क RTGS/NEFT के माध्यम से Nalanda University को pay करना पड़ेगा |

  • पेयी नाम: NALANDA UNIVERSITY
  • बैंक नाम: HDFC BANK Ltd.
  • शाखा का नाम: धर्मशाला रोड, राजगीर
  • बैंक खाता संख्या: 550100079546912
  • IFSC कोड: HDFC0002059

Nalanda university को pay करने के बाद वो डिटेल्स और transaction id आपको ऊपर दिए गए ईमेल पर भेजना होगा | सबसे अहम बात जो छात्र सिलेक्ट होते हैं उन छात्रों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (स्काइप) के माध्यम से इंटरव्यू देना होगा।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया | Admission Process for Foreign students

अंतरराष्ट्रीय छात्रों (Foreign student) को भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र और निम्नलिखित दस्तावेजों को foreignstudents@nalandauniv.edu.in पर ईमेल करना होगा:

  • स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)
  • स्वयं का परिचय नोट
  • अन्य संबंधित दस्तावेज

बशर्तें यहाँ उन्हे आवेदन प्रक्रिया के लिए $8 (आठ अमेरिकी डॉलर) या इसके भारतीय मुद्रा में समकक्ष राशि ( 8 dollar in indian rupees) का शुल्क RTGS/NEFT के माध्यम से निम्नलिखित विवरण पर जमा करना होगा:

  • पेयी नाम: NALANDA UNIVERSITY
  • बैंक नाम: HDFC BANK Ltd.
  • शाखा का नाम: धर्मशाला रोड, राजगीर
  • बैंक खाता संख्या: 50100079546912
  • SWIFT कोड: HDFCINBBXXX

foreign student को भी भुगतान का विवरण और ट्रांजैक्शन आईडी को foreignstudents@nalandauniv.edu.in पर भेजना होगा।

चयन प्रक्रिया | Selection Criteria

  • शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को इंटरव्यू (व्यक्तिगत या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के लिए बुलाया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी।
  • चयनित छात्रों को अस्थायी प्रवेश के लिए अनुशंसा की जाएगी।
  • विश्वविद्यालय को चयन प्रक्रिया के लिए मानदंड तय करने का अधिकार है और सभी आवेदकों का चयन सुनिश्चित नहीं है।
  • चयनित छात्रों को ईमेल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

महत्वपूर्ण नोट

  • आवेदन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय अपने नियमों में संशोधन कर सकता है।
  • यह आवश्यक नहीं है कि सभी आवेदन करने वाले छात्रों का चयन हो।

नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ाई के विषय (Nalanda University courses)

आपको बता दें की Nalanda University courses 2025 का डिटेल्स अबतक नहीं आया है अतः बेहतर होगा आप नालंदा यूनिवर्सिटी के official वेबसाईट से जुड़े रहें, अभी तक हमारे पास 2024 तक का डाटा है जो कुछ इस प्रकार है –

नालंदा विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों का विवरण (2024)

नालंदा विश्वविद्यालय 2024 के लिए जब आवेदन खुले थे तब। nalanda university के तरफ से साफ शब्दों में बोला गया था की सभी कोर्स अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाए जाएंगे और आवेदकों को अंग्रेजी भाषा में उच्च स्तर की प्रवीणता दिखानी होगी।

TOEFL, IELTS, TOEIC, PTE, और STEP जैसे अंग्रेजी भाषा परीक्षा स्कोर स्वीकार किए जाते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं की पिछली साल Nalanda University Courses क्या थे –

मास्टर (M.A./M.Sc./M.B.A.)

पाठ्यक्रमअवधि (वर्ष)
हिंदू अध्ययन (Sanātana Dharma) में एम.ए.02
विश्व साहित्य में एम.ए.02
सतत विकास और प्रबंधन में एम.बी.ए.02 (1 वर्ष बाद डिप्लोमा के साथ निकासी विकल्प)
पारिस्थितिकी और पर्यावरण अध्ययन में एम.एससी.02
ऐतिहासिक अध्ययन में एम.ए.02
बौद्ध अध्ययन, दर्शन और तुलनात्मक धर्मों में एम.ए.02
अंतरराष्ट्रीय संबंध और शांति अध्ययन में एम.ए.02
पुरातत्व में एम.ए.02

डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D)

पाठ्यक्रमअवधि (वर्ष)
विश्व साहित्य (अंग्रेजी) में पीएच.डी.04
सतत विकास और प्रबंधन में पीएच.डी.04
पारिस्थितिकी और पर्यावरण अध्ययन में पीएच.डी.04
ऐतिहासिक अध्ययन में पीएच.डी.04
– पुरातत्व04
– अंतरराष्ट्रीय संबंध और शांति अध्ययन04
बौद्ध अध्ययन, दर्शन और तुलनात्मक धर्मों में पीएच.डी.04
– हिंदू अध्ययन (Sanātana Dharma)04

नोट:

  • सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।
  • अधिक जानकारी के लिए नालंदा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

नालंदा विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट की सुविधा (Placement facility in Nalanda University)

नालंदा विश्वविद्यालय(Nalanda University) में प्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। यह university अपने छात्रों को विभिन्न कंपनियों और संगठनों में नौकरी दिलाने में मदद करता है। और यहाँ के छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं।

Nalanda University scholarships | नालन्दा विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति

नालंदा यूनिवर्सिटी छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रकार की scholarship प्रदान करती है। ये स्कॉलरशिप मुख्यतः छात्रों की शैक्षणिक योग्यता और क्षमता पर आधारित होती हैं। आपको बता दें की Nalanda University scholarship Programme में 7 तरह के scholarship दिए जाते हैं – 

Types of scholarship in Nalanda University

  1. Merit scholarship | मेरिट स्कॉलरशिप:
    • यह स्कॉलरशिप टॉपर्स को दी जाती है।
    • छात्रों को 8.0 SGPA या उससे अधिक स्कोर करना होता है।
    • यह केवल ट्यूशन फीस को कवर करती है।
  2. ICCR स्कॉलरशिप:
    • भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा संचालित।
    • 140 देशों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
    • यह एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस, हॉस्टल, और मासिक स्टाइपेंड को कवर करती है।
  3. ASEAN स्कॉलरशिप:
    • ASEAN देशों (जैसे थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया) के छात्रों के लिए।
    • ट्रांसपोर्ट, ट्यूशन फीस, और हॉस्टल का खर्च कवर करती है।
  4. BIMSTEC स्कॉलरशिप:
    • BIMSTEC देशों (जैसे बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका) के छात्रों के लिए।
    • यह ट्यूशन फीस, हॉस्टल, और ट्रांसपोर्ट खर्च को कवर करती है।
  5. स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम:
    • भारत सरकार का फ्लैगशिप प्रोग्राम।
    • एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस, और भोजन का खर्च कवर करता है।
  6. NU-Bhutan स्कॉलरशिप:
    • भूटान के छात्रों के लिए।
    • ट्यूशन फीस, हॉस्टल, और भोजन का खर्च कवर करती है।
  7. Thailand scholarship | थाईलैंड स्कॉलरशिप:
    • थाईलैंड के छात्रों के लिए।
    • यह ट्यूशन फीस, हॉस्टल और ट्रिप खर्च कवर करती है।

कैसे आवेदन करें? | How to apply for scholarship?

  1. नालंदा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाएं।
  2. आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  3. इंटरव्यू के लिए उपस्थित हों।
  4. स्कॉलरशिप कमेटी के निर्णय का इंतजार करें।
  5. यात्रा की योजना बनाएं।

नालंदा यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप आपको अपनी पढ़ाई के सपनों को साकार करने का एक सुनहरा मौका देती है। अधिक जानकारी के लिए नालंदा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट करें।

कैसे पहुचें नालंदा यूनिवर्सिटी ? | Nalanda University Location

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए आपको सबसे पहले बिहार में स्थित नालंदा जिला पहुंचना पड़ेगा | यहाँ पहुचने के लिए आपको तीनों यात्रा की सुविधा मिल जाएगी जैसे हवाई यात्रा, ट्रेन से या फिर बस या टैक्सी की मदद से आप पहुँच सकते हैं |

Nalanda University Contact Details and Official website-

Nalanda University Contact details-

विवरणसंपर्क जानकारी
कैम्पस का पतानालंदा यूनिवर्सिटी, राजगीर, जिला नालंदा, बिहार – 803116, भारत
एडमिशन हेल्पलाइन📞 06112-255330
📞 +91 7033291552
📞 011-23358131 / 011-23358132
कार्य समयसोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
शॉर्ट टर्म प्रोग्राम्स📞 9031027489
📧 admissions-stp@nalandauniv.edu.in
ईमेल संपर्क📧 vcoffice@nalandauniv.edu.in
दिल्ली ऑफिस का पतानालंदा यूनिवर्सिटी, फ्लैट नंबर – 201 और 208, अशोका एस्टेट्स, 24 बाराखंबा रोड, नई दिल्ली – 110001, भारत
दिल्ली ऑफिस फोन नंबर📞 011-23358131 / 011-23358132
📠 फैक्स: 011-23358142

Nalanda University Official Website- https://nalandauniv.edu.in/

Nalanda University online application | नालन्दा विश्वविद्यालय ऑनलाइन आवेदन

चरणविवरण
1. आवेदन वेबसाइट पर जाएंसबसे पहले, नालंदा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट https://nalandauniv.edu.in/ पर जाएं।
2. आवेदन फॉर्म भरेंवेबसाइट पर “Apply Now” या “Admissions” लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण आदि भरें।
3. दस्तावेज़ अपलोड करेंपहचान प्रमाण, शैक्षिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
4. आवेदन शुल्क का भुगतानआवेदन फॉर्म भरने के बाद, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) करें।
5. आवेदन सबमिट करेंसभी जानकारी भरने और शुल्क भुगतान के बाद, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें। आवेदन संख्या के साथ पुष्टिकरण ईमेल प्राप्त होगा।
6. आवेदन की स्थिति जांचेंआवेदन के बाद, “Admission Status” सेक्शन में जाकर आवेदन की स्थिति चेक करें।
7. साक्षात्कार/चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया के तहत, आपको साक्षात्कार या अन्य परीक्षा के लिए बुलाया जा सकता है।
8. नोटिफिकेशन और अपडेट्ससभी महत्वपूर्ण सूचना और अपडेट्स के लिए नालंदा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और ईमेल चेक करते रहें।
https://nalandauniv.edu.in/

निष्कर्ष

नालंदा विश्वविद्यालय या यूं कहें नालंदा यूनिवर्सिटी, भारतीय इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी स्थापना, शिक्षा प्रणाली, और आधुनिक प्रगति हमें हमारे प्राचीन गौरव और संस्कृति की याद दिलाते हैं। 

यह विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र था, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। आशा करते हैं हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा 

अतः नालंदा यूनिवर्सिटी से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में हो तो आप बेझिझक हमसे, हमारे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से पुछ सकते हैं | धन्यवाद 

1 thought on “नालंदा विश्वविद्यालय | Nalanda university | New campus | Admission Process 2025”

Leave a Comment