सावरकर के आत्मनिर्भर भारत के सपने को मोदी ने दी नई मजबूती : डॉ. सुनील कुमार

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर बिहारशरीफ विधानसभा के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर केवल स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी नहीं थे, बल्कि आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत सोच रखने वाले राष्ट्रवादी विचारक भी थे।
उन्होंने कहा कि सावरकर का मानना था कि देश तभी शक्तिशाली बन सकता है जब वह आर्थिक, सैन्य और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर हो। उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति के रूप में नई पहचान दिलाई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से देश को नई दिशा दी।
डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा उत्पादन में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देकर भारत को मजबूत बनाने का कार्य किया है। आज देश में मिसाइल, युद्धपोत और रक्षा उपकरणों का निर्माण तेजी से बढ़ा है। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपरा को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वीर सावरकर के राष्ट्रवाद, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता के विचार आज भी देश को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment