राजगीर में दलित-मुस्लिम चेतना मंच की पंचायत, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की उठी मांग

Written by Sanjay Kumar

Published on:

राजगीर (अपना नालंदा)। नालंदा जिले में हाल के दिनों में हुई दलित समुदाय से जुड़े हत्या के मामलों को लेकर गुरुवार को राजगीर में दलित-मुस्लिम चेतना मंच के बैनर तले एक संवाद कार्यक्रम एवं बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों की रक्षा तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर समाज के लोगों को एकजुट करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर आज़ाद पासवान एवं शकील अहमद खान ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन अजय पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम शामिल हुए।

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बिहार में दलित एवं मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों के साथ होने वाली घटनाओं पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

अमर आज़ाद पासवान ने नालंदा जिले के गंजपर में हुई पिंटू पासवान और श्रवण पासवान की हत्या का उल्लेख करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, शकील अहमद खान ने कहा कि राजगीर से शुरू हुई सामाजिक एकजुटता की यह पहल आगे बिहार के अन्य जिलों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि न्याय और सामाजिक सद्भाव के लिए व्यापक अभियान चलाया जा सके।

कार्यक्रम में गंजपर के पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर रजनीश पासवान, सुबोध पासवान, प्रेम पासवान, अभिषेक पासवान, धर्मदेव, पवन, बलराम पासवान, शशिभूषण पंडित, रंजीत, मंजित साहू, कैसर खान, उमैर खान, मोनेलाल पासवान, सुधीर रजक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment