एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान
बैंक यूनियन नेताओं ने कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता कर्मचारियों की एकजुटता पर निर्भर करती है। शुक्रवार की हड़ताल में बैंककर्मियों की भागीदारी ने यह साबित किया कि कर्मचारी अपनी मांगों के प्रति गंभीर हैं। नेताओं ने सभी बैंककर्मियों से भविष्य के आंदोलन में भी पूरी ताकत और सकारात्मक सहयोग के साथ शामिल होने का आह्वान किया।

बैंककर्मियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन का सिलसिला जारी रहेगा। अब 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल पर सबकी नजरें टिकी हैं। अगर इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की स्थिति में बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।







