बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता भवानी सिंह ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को विकासोन्मुखी और दूरदर्शी बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, उद्योग और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
भवानी सिंह ने बताया कि इस वर्ष बिहार सरकार ने कुल 3.47 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक और भारी-भरकम बजट पेश किया है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बीते वर्षों में विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, सामाजिक न्याय और विकास को समान महत्व दिया गया है।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि बिहार के भविष्य की नींव है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी और शहरी सुविधाओं का भी विस्तार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य को विकास के पथ पर और आगे ले जाएगा तथा बिहार को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और राज्य के विकास में सहभागी बनें।
भवानी सिंह बोले – बिहार बजट राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगा
Written by Sanjay Kumar
Published on:







