रोटरी क्लब ऑफ नालंदा में गगन अध्यक्ष व दिग्विजय सचिव चयनित

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)।रोटरी क्लब ऑफ नालंदा की सामान्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी रोटरी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। यह कार्यकारिणी आगामी 1 जुलाई 2026 से कार्यभार संभालेगी। बैठक में रो. गगन विरमानी को अध्यक्ष तथा रो. दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ टन्नू सिंह को सचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सहमति पूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
नवनिर्वाचित टीम में बोर्ड सदस्यों की भी घोषणा की गई। जिनमें रो. डॉ. राजीव रंजन को उपाध्यक्ष, रो. रवि शंकर कुमार को कोषाध्यक्ष, रो. निलेश कुमार को रोटरी फाउंडेशन चेयर, रो. डॉ. अजीत कुमार सिंह को मेंबरशिप चेयर, रो. राजा बाबू को क्लब एडमिनिस्ट्रेशन डायरेक्टर, रो. संजीत कुमार को सर्विस प्रोजेक्ट चेयर, रो. सुधीर कुमार को पब्लिक रिलेशन चेयर नियुक्त किया गया। वहीं रो. राजीव रंजन को प्रेसिडेंट इलेक्ट, रो. आदित को संयुक्त सचिव, रो. डॉ. अशोक कुमार को यंग लीडर कॉन्टेक्ट, रो. शशिकांत गुप्ता को फंडरेज़र, रो. डॉ. अजय कुमार को क्लब लर्निंग फेसीलिटेटर तथा रो. डॉ. अवधेश कुमार को आई.पी.पी. की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभा की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष रो. डॉ. अवधेश कुमार ने की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम सेवा और सामाजिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी दिशा देगी। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि आने वाले सत्र में क्लब सामुदायिक सेवा और मानवीय कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Comment