अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। आज सोमवार को कुंदन कुमार, जिलाधिकारी नालंदा एवं भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक नालंदा की अध्यक्षता में भूटान के प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के राजगीर भ्रमण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

ज्ञात हो कि His Holiness JE Khenpo (राष्ट्राध्यक्ष के समकक्ष) एवं H.E. Dasho Tshering Tobgay, प्रधानमंत्री भूटान अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 03 और 04 सितंबर 2025 को नालंदा जिले के राजगीर में भ्रमण करेंगे।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, अग्निशमन दल और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन नालंदा, अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी राजगीर, जिला परिवहन अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी, कार्यपालक अभियंता नालन्दा भवन प्रमंडल, विद्युत कार्य एवं आपूर्ति प्रमंडल के अभियंता आदि उपस्थित थे।