इस्लामपुर में भव्य गणपति प्रतिमा स्थापना, 41 सालों से जारी परंपरा

Written by Sanjay Kumar

Published on:

मोहम्मद जियाउद्दीन
इस्लामपुर (अपना नालंदा)। इस्लामपुर प्रखंड के खोदागंज बाजार स्थित राजगीर रोड पर अखंड बाल सेवा समिति के तत्वावधान में विघ्नहर्ता श्री गणपति महाराज की भव्य प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर समिति द्वारा भव्य लंगर का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
अखंड बाल सेवा समिति के अध्यक्ष राजा मिस्त्री ने बताया कि समिति द्वारा लगातार 41 वर्षों से श्री गणपति महाराज की प्रतिमा धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक विधि-विधान के साथ स्थापित की जाती रही है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के सहयोग से दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चों और महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है।
प्रतिमा स्थापना और कार्यक्रम में समिति के त्रिपुरारी चौरसिया, रामरेखा पंडित, राकेश रजक, स्थानीय मुखिया सलमा खातून, समाजसेवी आजाद आलम, पैक्स अध्यक्ष राजेश मिस्त्री, संत जोसेफ स्कूल के निदेशक विक्की कुमार सिंह, डॉ. शुभम सहित कई गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Comment