अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।नालंदा जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता और अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ की अनुशंसा के आधार पर मौजा हाजीपुर मखदुमपुर, थाना नंबर 114 में प्रस्तावित रकवा 60 डी० भू-खण्ड को 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र के निर्माण हेतु साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को निःशुल्क स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की है।
स्वीकृति निम्नलिखित शर्तों के अधीन दी गई है:
- जिस प्रयोजन के लिए भूमि दी जा रही है, उस प्रयोजन की उपयोगिता समाप्त होने पर भूमि स्वतः संबंधित विभाग को लौट जाएगी।
- अन्य शर्तें खास महाल मैनुअल के प्रावधानों एवं समय-समय पर निर्गत परिपत्रों के तहत मान्य होंगी।
प्रस्तावित भूमि शमशान, कब्रिस्तान, मंदिर, मस्जिद, भू-दान, भू-हदबंदी, भूमि विवाद, जल निकाय, दरगाह, देव स्थल, न्यायिक विवाद एवं अन्य विवादों से मुक्त है। इसके अलावा, इस भूमि पर किसी भूधारी का जमाबंदी भी कायम नहीं है।