समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने नालंदा नाट्य संघ को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया

Written by Subhash Rajak

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नु
बिहारशरीफ।आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मोगलकुआं कुआं डाक बंगला चौक स्थित नालंदा नाट्य संघ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने शिरकत की।

बैठक में संघ के सदस्य और समाज के विभिन्न लोग पूजा पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य तैयारियों को लेकर अपने सुझाव साझा किए। नालंदा नाट्य संघ 1955 से लगातार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करता आ रहा है, जिसमें पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

संघ के वरिष्ठ सदस्य संजय कुमार डिस्को और सुधीर कुमार ने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में पहचान रखने वाले अरविंद कुमार सिन्हा पिछले तीन वर्षों से संघ के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भी अरविंद कुमार सिन्हा द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, सप्तमी के दिन वे मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोलने और आरती में भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि नालंदा नाट्य संघ ने 1955 से अब तक कई कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है, जो समाज और संस्कृति के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में संघ और अधिक सक्रियता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समाज सेवा में योगदान देगा।

इस मौके पर नालंदा नाट्य संघ के वरिष्ठ सदस्य संजय कुमार डिस्को, सुधीर कुमार, मनोज कुमार चिंगारी, चितरंजन कुमार उर्फ चित्रा, अनिल कुमार गुड्डू, भृगुनाथ, पृथ्वीनाथ, बिहारी जी, रणवीर कुमार, राजेश कुमार, शंभू साव, मुन्ना कुमार डौली, विनोद यादव, शशि रंजन, अशोक चंद्रवंशी और करण भी उपस्थित थे।

Leave a Comment