अपना नालंदा संवाददाता
बेन। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया स्कूल के पास रविवार को टोटो और दूध की गाड़ी में टक्कर हो गई। इस हादसे में टोटो पर सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मंजू देवी (उम्र लगभग 60 वर्ष), पत्नी उमेश महतो, ग्राम बारा के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से राजगीर जा रही थीं।
इधर, बेन थाना क्षेत्र के देवरिया ग्राम से पुलिस ने एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गौरव कुमार, ग्राम राणा विगहा, थाना दीपनगर के रूप में हुई है। जांच के दौरान उसके शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बेन में सड़क हादसे में महिला की मौत, शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
Written by Sanjay Kumar
Published on:




