प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हिलसा में भाजपा ने आयोजित की संकल्प सभा

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
हिलसा। भारतीय जनता पार्टी हिलसा नगर मंडल द्वारा बिहारी रोड देवी स्थान के निकट स्थित सरस्वती उत्सव हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सफल शासनकाल को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा हिलसा नगर अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है — फिर चाहे वह सीमा पर ‘ऑपरेशन सिंधूर’ की सर्जिकल स्ट्राइक हो, या फिर राम मंदिर निर्माण जैसी ऐतिहासिक उपलब्धि।”

मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा ने 2014 से 2025 तक के 11 वर्षों के शासन की प्रमुख उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की चौखट को नमन कर जो संकल्प लिया था, वह आज धरातल पर नजर आता है। धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून और महिलाओं का सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से हैं।”

उन्होंने कोरोना काल का ज़िक्र करते हुए कहा कि “यदि किसी और पार्टी की सरकार होती, तो लोग भूख से मरते। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत करोड़ों लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाया।”

हिलसा विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र गोप ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “यह चुनावी वर्ष है, और हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए।”

नगर अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि “आज भाजपा की प्रतिष्ठा और नेतृत्व की गूंज पूरे विश्व में है। भारत को विश्व गुरु के रूप में स्वीकारा गया है। कार्यकर्ताओं को इस गरिमा को बनाए रखने के लिए तन-मन-धन से जुट जाना चाहिए।”

कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “चलो चलें, बढ़ो आगे” के मंत्र को याद करते हुए सात संकल्पों को दोहराया गया, और उस पर चलने की प्रतिज्ञा ली गई।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अभिनव कौशल जयसवाल ने किया।
अंत में जन गण मन के सामूहिक गायन के साथ सभा समाप्त की गई।

सभा के बाद, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व महामंत्री, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष परवलपुर निवासी सरदार प्रताप के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवार के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में राजीव कुमार, योगेंद्र मंडल, अमित चंद्रवंशी, विकास कुमार, नंदलाल साहू, अरुण गुप्ता, उदित नारायण, नवोदिता कुमारी, लक्ष्मण कुमार, रजनीश रंजन, अभयानंद सिंह, दुर्गा देवी, रूबी कुमारी, स्तुति कुमारी, सुरेश सिंह, अमित कुमार, अभय गुप्ता, विजय कुमार, सन्नी कुमार, मीना देवी, माधुरी कुमारी, बबीता देवी, संगीता कुमारी, संतोष गुप्ता, राहुल कुमार, निरंजन कुमार, गोलू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment