ईद-उल-अजहा की नमाज़ अता, जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम समुदाय को दी बधाई

Written by Sanjay Kumar

Published on:

मोहम्मद जियाउद्दीन
इस्लामपुर (अपना नालंदा)। इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ शनिवार को जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई। ईदगाह अतासराय, मलाहबीघा, असदकिया मस्जिद, अबू बकर मस्जिद, मक्का मस्जिद (शेख जिलानी), पनहर मस्जिद, खुदागंज मस्जिद, मीना बाजार मस्जिद, पैठना मस्जिद समेत कई स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज़ अदा कर अमन-चैन और देश की तरक्की की दुआ माँगी।

इस अवसर पर इस्लामपुर के विधायक राकेश रौशन, जदयू नेता रोहेल रंजन, समाजसेवी राधेलाल गुप्ता, उमेश पासवान, अर्णव सिंह आदि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी।

नमाज़ के बाद लोगों ने परंपरागत तरीके से कुर्बानी का सिलसिला शुरू किया, जो तीन दिनों तक चलेगा। कुर्बानी का यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत की सीख देता है।

इस्लामपुर क्षेत्र में बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और परस्पर सम्मान के वातावरण में शांतिपूर्वक मनाया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

Leave a Comment