अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का प्रचार शुरूराजगीर से हरी झंडी दिखाकर रवाना हुआ प्रचार वाहन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता बिहारशरीफ ।डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल टोलों में विकास कार्यक्रमों की जानकारी को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रचार वाहन को राजगीर अनुमंडल कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह प्रचार वाहन 25 अप्रैल 2025 से 4 मई 2025 तक नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में स्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों का भ्रमण करेगा।

वाहन के माध्यम से डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विशेष विकास शिविरों की सूचना दी जाएगी।बता दें कि यह विशेष विकास शिविर 19 अप्रैल 2025 से हर बुधवार और शनिवार को आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं से संबंधित लाभों को पात्र लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।प्र

चार वाहन को जिला कल्याण पदाधिकारी नालंदा, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजगीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजगीर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना और जागरूकता फैलाना है।

Leave a Comment