चितरंजन कुमार
चंडी(अपना नालंदा)। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के हथकट्टा मोड़ मुख्य मार्ग पर रेहटी-बारा मोड़ के समीप 27 मार्च 2025 को टेम्पो चालक धर्मवीर कुमार की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य घटना को लेकर चंडी थाना में कांड संख्या-153/25, दिनांक 27.03.25 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1)/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- धीरज कुमार (25 वर्ष), पिता: स्व. राजो प्रसाद, साकिन: केशरी विगहा, थाना: छविलापुर, जिला: नालंदा; वर्तमान पता: आदर्श नगर, थाना: मसौढ़ी, जिला: पटना
- विवेक कुमार (19 वर्ष), पिता: जितेन्द्र कुमार, साकिन: परियार, थाना: करपी, जिला: अरवल; वर्तमान साकिन: तेरंगना डीह, थाना: मसौढ़ी, जिला: पटना
- सत्यप्रकाश भारती (19 वर्ष), पिता: श्रवण पंडित, साकिन: नियामतपुर, थाना: मसौढ़ी, जिला: पटना
बरामद सामग्री:
- रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या: BR01J3037)
- तीन मोबाइल फोन: वीवो, पोको और रियलमी कंपनी का।
छापेमारी का नेतृत्व चंडी थाना के थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने किया, जिनके साथ अंचल पुलिस निरीक्षक सत्यम चन्दवंशी, डीआईयू के निरीक्षक नीरज कुमार, पु.अ.नि. सद्दाम हुसैन, प्रिंसदीप, सतीश कुमार, मिथलेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल शामिल रहे।
अपराधिक इतिहास:
- धीरज कुमार पूर्व में पुनपुन थाना कांड संख्या-145/20 में धारा 302/120B/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोपित है।
- विवेक उर्फ सिन्नु मसौढ़ी थाना कांड संख्या-365/22 में धारा 302/201/120B भा.द.वि. के तहत आरोपित है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई कर चंडी पुलिस ने इस कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है, जिससे क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।




