नालंदा में ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ, चलित वीडियो वाहन से दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता बिहारशरीफ ।शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर की उपस्थिति में बिहारशरीफ के मुरौरा पंचायत स्थित “संगीत जीविका ग्राम संगठन” के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत चलित वीडियो वाहन के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी परियोजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी चलचित्र के माध्यम से दी गई।16 प्रखंडों में एक साथ शुरू हुआ महिला संवाद अभियानबिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान की शुरुआत आज नालंदा जिले के 16 प्रखंडों में एक साथ की गई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुँचाना, महिलाओं की आकांक्षाओं को जानना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संवाद स्थापित करना है।गांव की महिलाओं ने साझा किए अनुभव, जताई उम्मीदेंकार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

महिलाओं ने अपने जीवन में योजनाओं से आए सकारात्मक बदलाव के अनुभव साझा किए और भविष्य की आकांक्षाओं को भी खुलकर व्यक्त किया।इस संवाद ने प्रशासन और ग्रामीण महिलाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जीविका जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान, प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश पासवान, संचार प्रबंधक संतोष कुमार, सामाजिक विकास प्रबंधक पंकज कुमार, कृषि प्रबंधक अनुराग कुमार समेत जीविका से जुड़े कई अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।सभी ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष जताया और इसे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

Leave a Comment