नूरसराय में आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन, जल्द मिलेगा मुआवजा: अंचलाधिकारी

Written by Sanjay Kumar

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिंनु नूरसराय (अपना नालंदा)।नूरसराय प्रखंड क्षेत्र में हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई परिवारों को क्षति हुई है।

प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने हेतु अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर नुकसान का आकलन किया।अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम को अब तक कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि अंचल कार्यालय को 35 परिवाद प्राप्त हुए हैं।

कच्चे मकान, पक्के मकान तथा झोपड़ियों को हुए नुकसान की जांच पूरी कर ली गई है।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के तहत सभी पात्र आपदा पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी निराला जी भी उनके साथ उपस्थित थे।

Leave a Comment