नालंदा डीआरसीसी के एसडब्ल्यूओ का हुआ स्थानांतरण, 250-350 किमी दूर भी मिली पोस्टिंग

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। बिहार विकास मिशन ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में कार्यरत सिंगल विंडो ऑपरेटर (एसडब्ल्यूओ) के बहुप्रतीक्षित सामूहिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर दी है। कार्यहित एवं जिला स्तर पर कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में एसडब्ल्यूओ का तबादला राज्य के विभिन्न जिलों में किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नालंदा डीआरसीसी में कार्यरत संजय विद्यार्थी का स्थानांतरण भागलपुर, राजू कुमार का मधुबनी, राजन कुमार का बेगूसराय, मो. अब्दुल्ला जमील एवं राधेश्याम गुप्ता का रोहतास, बुद्धदेव कुमार का पूर्णिया, पंकज कुमार का मुजफ्फरपुर तथा अंजित कुमार का बांका किया गया है।

इसी तरह राजेश दास, चन्द्रकांत कुमार, श्वेता कुमारी एवं प्रभात कुमार को पटना, राजकिशोर कुमार एवं जयशंकर को भोजपुर, जितेन्द्र कुमार एवं धर्मेन्द्र कुमार को औरंगाबाद, प्रशांत कुमार को मधेपुरा तथा सत्येन्द्र कुमार सिंह को मुंगेर में नई पदस्थापना दी गई है।

इसके अलावा शशि स्नेही एवं सरिता कुमारी को नवादा, मो. अफसर को सीतामढ़ी, मो. सरवरे आलम को कैमूर तथा अनिल जोशी को किशनगंज डीआरसीसी में स्थानांतरित किया गया है।

एसडब्ल्यूओ के सामूहिक स्थानांतरण की प्रक्रिया लंबे समय से प्रतीक्षित थी। स्थानांतरण के बाद सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुसार अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस बार अधिकांश कर्मियों का स्थानांतरण उनके गृह जिले अथवा आसपास के जिलों में किया गया है। हालांकि, कुछ कर्मियों को नालंदा से करीब 250 से 350 किलोमीटर दूर स्थित जिलों में भी पदस्थापित किया गया है। इससे संबंधित कर्मियों के बीच स्थानांतरण को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Comment