रोटरी नववर्ष का सेवा संकल्प: रोटरी क्लब ऑफ तथागत ने वृक्षारोपण, तालाब सफाई और स्वास्थ्य जांच शिविर से किया नए सत्र का आगाज़

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। रोटरी वर्ष 2026–27 के प्रथम दिन रोटरी क्लब ऑफ तथागत ने सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित कई जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर नए कार्यकाल की शानदार शुरुआत की। क्लब की ओर से रोटरी स्मृति उद्यान, मुरौरा में वृक्षारोपण, तालाब की सफाई, चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) समारोह तथा पीपीएच (प्रिवेंटिव हेल्थकेयर) के तहत नि:शुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर आयोजित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन महेश लोहानी ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ तथागत पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी रोटरी के सात प्रमुख सेवा क्षेत्रों में समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास क्लब की प्राथमिकता रहेगी।
क्लब के सचिव रोटेरियन डॉ. नीरज कुमार ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर क्लब से जुड़े सभी चिकित्सक सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया और समाज के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना की।
वरिष्ठ सदस्य डॉ. श्याम नारायण प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। वहीं डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार और समाज के प्रति बेहतर जिम्मेदारी निभा सकता है।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन डॉ. इंद्रजीत कुमार ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में एमडब्ल्यू टीम, मुरौरा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इस अवसर पर डॉ. सुनीति सिन्हा, डॉ. अमरदीप नारायण, डॉ. रश्मि नारायण, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. विभाष प्रियदर्शी, डॉ. प्रेरणा, डॉ. दीनानाथ वर्मा, डॉ. संध्या सिन्हा, रोटेरियन रश्मि दास, रोटेरियन सुनीता रस्तोगी, रोटेरियन डॉ. अश्विनी वर्मा, रोटेरियन विश्वप्रकाश, रोटेरियन परमेश्वर महतो, रोटेरियन मधु कंचन, रोटेरियन संजीव, रोटेरियन दीपक सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर असिस्टेंट गवर्नर (एजी) रोटेरियन जोसफ टी.टी. ने नए कार्यकाल के लिए क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि रोटरी क्लब ऑफ तथागत आने वाले दिनों में समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Leave a Comment