हरिओम कुमार
हरनौत(अपना नालंदा)।स्थानीय बाजार के एक मोहल्ले में एक बार फिर से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
मामला सोमवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही ही जहां चोरों ने बंद पड़े घरों को निशाना बनाते हुए जेवरात समेत नगद और कीमती सामान लेकर फरार हो गया।मोहल्ले में इतनी बड़ी घटना हो गई उसके बावजूद भी पड़ोसी लोगों को भनक तक भी नहीं लगी। मकान मालिक अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से घर में ताला लगाकर शेखपुरा गए हुए थे। मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे पड़ोसी के द्वारा फोन के माध्यम से सूचना मिली कि घर के में गेट का दरवाजा खुला हुआ है। फिर वहां पहुचें। देखा कि गेट का ताला टूटा कटा हुआ है। जब अंदर प्रवेश किया तो सभी कमरा का भी ताला कटा हुआ था और रूम में रखें अटैची,बक्सा से सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने बताया कि अटैची में रखें आठ आना भर के एक जोड़ा सोने का कान वाली, बेशर, चांदी का पायल, 27 हजार रुपए नगद समेत अन्य महंगे सामान गायब था। जिसकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई है।उधर थानाध्यक्ष इसपेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आवेदन मिला है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची थी।आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।दो से तीन लोग ज्ञात में आ सकता है।
बंद घर का ताला काटकर जेवरात समेत एक लाख कि चोरी
Written by Sanjay Kumar
Published on:







